हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
नेहरू सामुदायिक केंद्र CCI राजबन में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग का 68वां जन्मदिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन को यादगार बनाने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं समेत कई स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर हुई। वही उपस्थित सभी लोंगो ने चौधरी किरनेश जंग को जन्मदिन की बधाइयाँ दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर ने इस आयोजन को सामाजिक सेवा के एक सकारात्मक उदाहरण में बदल दिया। इस दौरान आयोजकों ने बताया कि यह शिविर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें 60 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं युवा वर्ग की उत्साही भागीदारी देखने को मिली। सभी लोंगो ने चौधरी किरनेश जंग के सार्वजनिक जीवन और उनके सेवा कार्यों की सराहना की।
GIPHY App Key not set. Please check settings