हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के हरिओम कॉलोनी वार्ड नं 04 में हरिओम सेवा सनातन समिति’ की एक बैठक समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चौबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हरिओम कॉलोनी में गणेश उत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। इस वर्ष गणेश उत्सव 27 अगस्त 2025 दिन (बुधवार) को हरिओम कॉलोनी में पूजा अर्चना के साथ और गणपति जी की मूर्ति स्थापना की जाएगी। प्रतिदिन सुबह और शाम को गणपति जी की आरती और भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया जायेगा।
वही 31 अगस्त 2025 को हवन पूजन होगा उसके बाद हरिओम कॉलोनी से यमुना घाट तक शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन किया जाएगा और उसी दिन शाम को भंडारा भी किया जाएगा। बैठक में देवेन्द्र कुमार चौबे, अजय गौड़, मुकेश त्यागी, धीरज चौधरी, राकेश कुमार सिंह, संजीव यादव, शैलेन्द्र पांडेय और राजकिशोर त्यागी आदि उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings