अवैध शराब के कारोबार को बंद करने हेतू पीरन की महिलाओं ने चलाया अभियान, आबकारी विभाग ने की छापेमारी

हिमवंती मीडिया/शिमला

सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा निवारण अभियान के तहत आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने मशोबरा ब्लॉक की अंतिम छोर की पंचायत पीरन में विभिन्न दुकानों व ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसकी पुष्टि उपायुक्त आबकारी एवं कराधान हिप्र प्रदीप शर्मा ने की है। उन्होने बताया कि पीरन पंचायत के महिला मंडलों ने  गांव में अवैध रूप से शराब बारे शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर विभाग ने कार्यवाही करते हुए पीरन पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी दुकानों व ढाबों का औचक  निरीक्षण किया गया परंतु किसी भी दुकान में अवैध रूप से स्टॉक कीे गई शराब बरामद नहीं हुई। गौर रहे कि पंचायत प्रधान किरण शर्मा और ग्राम संगठन की प्रधान बिमला वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने बीते एक सप्ताह से पंचायत में अवैध रूप से बेची जा रही शराब का कारोबार बंद करने  के लिए अपने स्तर पर रात्रि को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। जिसमेें लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बारे भी जागरूक किया गया।

उन्होने  बताया कि पंचायत में काफी युवा शराब के आदी बन चुके हैंे जिसका कुप्रभाव समाज के अन्य युवाओं पर भी पड़ रहा है जोकि चिंता का विषय है। किरण शर्मा ने बताया कि महिलाओं ने पंचायत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है जिसके लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। तदोपरांत विभाग के सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी ठियोग वृत  राजेश नेगी और सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी (आबकारी) शिमला कमल चंद ने महिला मंडल के साथ पीरन पंचायत घर में एक बैठक की गई। विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं द्वारा नशा निवारण के उठाए गए पग की सराहना करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से पंचायत में शराब का कारोबार करता है उसकी सूचना तुरंत विभाग को दी जाए। उन्होने लोगों से यह भी आग्रह किया कि अवैध रूप से बेची जा रही शराब का सेवन न करें क्योंकि इनमें मिलावट होने की अधिक संभावना रहती है जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close