हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

भारत विकास परिषद पांवटा साहिब शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष पर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन पांवटा साहिब के चार स्कूलों में हुआ जिन में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाल,विद्यापीठ स्कूल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केदारपुर और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल माजरा में यह सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम के दौरान गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यालयों के सम्मानित अध्यापकों का सम्मान तिलक एवं पुष्प देकर किया गया। वहीं छात्र अभिनंदन के अंतर्गत अध्यापकों, अभिभावकों एवं भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यार्थियों को पुष्प देरक उनका स्वागत किया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनीवाला में भी शानदार आयोजन किया गया जिसमें अरुण शर्मा संयोजक संस्कार, दिनेश गोयल प्रांत संयोजक संस्कार, प्रीती अरोड़ा प्रांत प्रतिनिधि एवं राजेंद्र चौहान सदस्य भारत विकास परिषद शाखा की उपस्थिति में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम, सी एच टी प्रताप जी, अन्य अध्यापकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय के अध्यापक राजकुमार, प्रवक्ता विज्ञान को स्मृति चिन्ह, व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं मनीषा चौधरी (प्लस टू कक्षा) अनु (प्लस वन कक्षा) एवं मोहम्मद अमान (प्लस वन कक्षा) को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस विद्यालय में भी विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों की उपस्थिति में सभी अध्यापकों को तिलक लगाकर एवं पुष्प देकर सम्मानित किया। वहीं अध्यापकों, अभिभावको एवं भारत विकास परिषद् कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा के माध्यम से उपस्थित विद्यार्थियों का शानदार अभिनंदन किया गया। गुरु वंदन छात्र अभिनंदन सम्मान समारोह की अगली कड़ी में विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केदारपुर के प्रांगण में भी शानदार समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरविंदर अरोड़ा संयोजक सहयोग, नीरज उदवाणी, सचिव भारत विकास परिषद शाखा, डॉक्टर भूपेश धीमान प्रान्त महिला संयोजिका, नरेंद्र खट्टर।
प्रांत महासचिव, रामायण चौधरी प्रांत संयोजक संपर्क, सोनिया अरोड़ा सदस्य भारत विकास परिषद शाखा पांवटा साहिब एवं शांति स्वरूप गुप्ता सदस्य भारत विकास परिषद उपस्थित रहे तथा यह कार्यक्रम नत्थीमल वर्मा प्रधानाचार्य, सभी अध्यापकगण एवं अभिभावकों की गरिमा में उपस्थिति में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह की कड़ी में स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका श्वेता ठाकुर, प्रवक्ता विज्ञान को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र एवं माल्यार्पण कर भारत विकास परिषद के उपस्थित कार्यकर्ताओं के समूह द्वारा सम्मानित किया गया, वहीं स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों अनुष्का (प्लस टू कक्षा) अंशुल शर्मा (प्लस वन कक्षा) तथा मानसी (प्लस वन कक्षा) को स्मृति चिन्ह, माल्यार्पण एवं प्रमाण पत्र देकर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नत्थीमल वर्मा जी को उनके लंबे प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक कार्यों को सम्मान प्रदान करते हुए स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया इन सभी विद्यालयों में विशेष रूप से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरु पूर्णिमा की महिमा एवं अध्यापकों का हमारे जीवन में महत्व विषय पर बौद्धिक प्रदान करते हुए सभी को विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया गया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल सैनी महासचिव नीरज उदवाणी, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता एवं संयोजक संस्कार अरुण शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति एवं निर्देशन में यह कार्यक्रम एक विशेष पहचान के रूप में मनाया गया तथा भारत विकास परिषद् के सभी प्रांतीय पदाधिकारीयों एवं स्थानीय शाखा के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों का जिन्होंने परोक्ष या अपरोक्ष रूप से कार्यक्रम के आयोजन में अपना योगदान दिया सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
GIPHY App Key not set. Please check settings