हिमवंती मीडिया पांवटा साहिब(रवीना चौहान)
पांवटा साहिब में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई जोकि बद्रीपुर शिव मंदिर से शुरू होकर बाजार से होते हुए देईजी साहिब राम मंदिर में देर शाम पहुंची। यात्रा में अन्य जगह से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा पंजाब से एकत्रित हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जगन्नाथ रथ की रस्सी खींची और यात्रा में अपनी श्रद्धा प्रकट की। यह यात्रा इस्कॉन के माध्यम से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ का शृंगार किया गया और 56 भोग लगाए गए।
वही यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए स्टाल लगाए जिसमें अलग अलग तरह के स्नैक्स फ्रूट् चाय कोलड्रिंक दी गई। इस दिन पांवटा साहिब में हर तरफ हरे राम, हरे कृष्णा, रामा-रामा, हरे-हरे की आवाज गूंजी उठी। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि यह यात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से 3.00 बजे शुरू हुई। पांवटा साहिब के लोगों ने भी इस रथ यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
GIPHY App Key not set. Please check settings