हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)
बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और हिमाचल में कई जगह भूस्खलन तो कोई जगह बादल फटने की खबरें सामने आ रही है। वहीं, पांवटा साहिब में मां यमुना नदी भी उफान पर है। स्थानीय प्रशासन की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है की नदी नालों से दूर रहें। यमुना नदी में भी बरसात के कारण जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से यमुना नदी पर गोताखोर भी लगाए गए हैं।
गोताखोर लक्ष्य वर्मा ने जानकारी दी कि 10 गोताखोर यमुना नदी पर लगाए गए हैं। जो कि लोगों को आगाह करते हैं। उन्होंने कहा कि शाम के समय काफी लोग यमुना नदी पर घूमने या सैर करने आते हैं। कुछ लोग सेल्फी लेने के चक्कर में नदी के करीब चले जाते हैं। उन्हें समझाना बेहद मुश्किल है कि उनका जीवन अमूल्य है उनके जीवन की कीमत उनकी सेल्फी से अधिक है। लक्ष्य वर्मा ने कहा कि बरसात के मौसम में नदी नालों से दूर रहे और अधिक सफल न करें।
GIPHY App Key not set. Please check settings