उपाध्यक्ष ने की ददाहू में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता 

हिमवंती मीडिया/नाहन 
उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल ददाहु में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने बताया कि सरकार का उद्देश्य लोगों पर कम से कम बोझ डालकर रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ददाहु 20 से 25 पंचायत के लोगों का केंद्र बिंदु है तथा यहां दूर दराज के  क्षेत्रों से लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने आते हैं। रोगी कल्याण समिति का उद्देश्य लोगों को बेहतर चिकित्सा लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष सिविल अस्पताल ददाहु में एक्स-रे मशीन की सुविधा आरंभ की गई तथा प्रतिदिन लगभग 30 से 40  मरीजों के एक्स-रे  हो रहे हैं अब उन्हें नाहन व अन्य स्थानों पर एक्स- रे के लिए नहीं जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस अस्पताल में नर्सों की कमी है जिसके लिए अति शीघ्र 6 नर्सों की नियुक्ति की जाएगी। डॉ अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए समिति के समक्ष बैठक में मदों को क्रमवार रखा। जिसमें वर्ष 2024 25 में आय-व्यय का ब्यौरा  तथा 2025 26 के लिए प्रस्ताव तथा  आय-व्यय के ब्यौरे को अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया।
उपाध्यक्ष द्वारा ददाहु अस्पताल में लगी लिफ्ट को चालू करने के विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त अस्पताल के पुराने भवन को जनरेटर से जोड़ने के लिए एस्टीमेट बनाने के भी बिजली विभाग को निर्देश दिए। राजन गोयल प्रधान व्यापार मंडल ददाहु ने अस्पताल को बेड बॉक्स देने के लिए हामी भरी। उपाध्यक्ष ने अस्पताल में आवारा पशुओं को रोकने के लिए कैटल कैचर तैयार करने के लिए सहायक अभियंता जल शक्ति व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने रेणुका बांध परियोजना के अधिकारियों को ददाहू अस्पताल में एलईडी नाम बोर्ड लगाने को कहा तथा अस्पताल से गिला व सूखा कचरा एकत्रित करने व उसके निपटान के लिए पंचायत प्रधान ददाहु को निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज विभाग को पोस्टमार्टम कमरे की मरम्मत व चारदीवारी  करने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।पंचायत प्रधान ददाहु ने अस्पताल को 2 हजार लीटर  पानी के दो टैंक प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, बीएमओ धगेडा मनीषा अग्रवाल, रेणुका बांध परियोजना के कपिल ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत ददाहु पंकज गर्ग, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस मंडल रेणुका मित्र सिंह तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close