केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का 26 जून को होने वाले कार्यक्रम स्थल का डॉ राजीव बिंदल ने किया निरीक्षण

हिमवंती मीडिया/शिमला
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का 26 जून 2025 को होने वाले कार्यक्रम हेतु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम होटल पीटरहॉफ में होने जा रहा है, प्रातः 9:30 बजे पौधारोपण, 10:30 बजे प्रेस वार्ता, 11:15 बजे मॉक पार्लियामेंट युवा मोर्चा द्वारा आयोजित, 12 बजे से संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह पूरा कार्यक्रम आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर होरहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज से 50 वर्ष पूर्व भारत में इमरजेंसी लगी थी, आपातकाल लगा था। आजादी के इतिहास के अंदर वो एक काला अध्याय था। जब देश की तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी गद्दी को बचाए रखने के लिए हाई कोर्ट के फैसले को दरकिनार करते हुए देश में इमरजेंसी लगाई और पूरे देश को और तानाशाही के अंदर तब्दील किया। 50 साल के बाद पूरा देश उस भयाव निर्णय को जाने। किस तरह से लोगों के ऊपर अत्याचार हुए। किस तरह से लोगों को यातनाएं दी गई। लाखों लाखों लोगों को जेल की काल कोठड़ी के अंदर डाल दिया गया। और वो कोई सामान्य व्यक्ति नहीं। देश के बड़े-बड़े नेता अटल बिहारी वाजपेई लाल कृष्ण आडवाणी स्वर्गीय श्री राज नारायण सिंह जयप्रकाश नारायण जी ऐसे लोग जो बड़े स्वतंत्रता सेनानी रहे समाज सुधारक रहे धार्मिक लोग रहे और ऐसे लोग जिन्होंने इमरजेंसी के खिलाफ संघर्ष किया ऐसे लोग जो अखबार चलाते थे मीडिया के लोग थे, पत्रकार थे।
ऐसे लाखों लोगों को जेल की काल कोठड़ी में डालकर और बोलने की स्वतंत्रता हर प्रकार की स्वतंत्रता को समाप्त करते हुए देश के संविधान के ऊपर आज तक के आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा हथौड़ा अगर किसी ने चलाया तो वो तात्कालिक प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने कांग्रेस पार्टी ने चलाया। कल शिमला के अंदर पीटर हफ में एक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें और किरण रिजू जी जो केंद्रीय मंत्री हैं वो आएंगे। माननीय नेता प्रतिपक्ष और बहुत सारे हमारे लोग यहां आने वाले हैं। मीडिया को संबोधन होगा। युवा सांसद होगी। वह जो युवा संसद है उसमें पार्लियामेंट के ऊपर पार्लियामेंट में इमरजेंसी पर चर्चा हो डिबेट हो और एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी इमरजेंसी के बारे में। सो कल का यह कार्यक्रम पीटर हफ में प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगा। उसी के निरीक्षण के लिए आज हम सब लोग यहां आए। निरीक्षण के दौरान विधायक बलबीर वर्मा, प्रत्याशी संजय सूद, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, विजय परमार, राजीव पंडित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close