हिमवंती मीडिया/चम्बा
चंबा जिला के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत बीजों के प्रयोग की जानकारी प्रदान करने के साथ फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए जारी कृषि विज्ञान केंद्र के विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड मैहला के अंतर्गत ग्राम पंचायत धुलारा , गुवाड तथा करियाण में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जागरूकता कार्यक्रमों में कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सहयोगी वैज्ञानिक डॉ. नेहा तथा विभागीय अधिकारियों मैं उषा कुमारी, प्रियंका कुमारी ने लोगों को जागरूक किया।
GIPHY App Key not set. Please check settings