हिमवंती मीडिया/नाहन
बुधवार को सेवानिवृत्त निरीक्षक पुलिस जोगिंदर सिंह निवासी कटाशन् का निधन हो गया। उनका अंतिम -संस्कार आज 29/5/25 को 11:00 बजे उनके परिवार तथा अन्य सगे सम्बन्धियों के द्वारा किया गया। पुलिस पैंश्नर्स कल्याण संगठन जिला सिरमौर पुलिस अधीक्षक नाहन का धन्यवाद करता है जिन्होंने पुलिस थाना नाहन के स्टाॅफ को सम्मान हेतू भेजा तथा पुलिस थाना सदर नाहन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग किया उसके लिए भी पुलिस पैंश्नर्स कल्याण संगठन जिला सिरमौर उनका हार्दिक धन्यावाद करता है।
उन्होंने दिवंगत जोगिंदर सिंह की अन्तिम यात्रा में शामिल होकर पार्थिव शरीर को चादर तथा पुष्पचक्र अर्पित कर सम्मानित किया। स्वर्गीय जोगिंदर सिंह के अन्तिम संस्कार में उनके परिवार तथा सगे सम्बंधियों के अतिरिक्त पुलिस पैंश्नर्स कल्याण संगठन के करीब 30-35 सदस्य तथा छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौला कुआँ के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings