चंबा में बाल संरक्षण व कल्याण समिति तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से संबंधित बैठक आयोजित

हिमवंती मीडिया/चंबा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय चंबा में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना व मिशन वात्सल्य के तहत प्रायोजन और पालन-पोषण देखभाल अनुमोदन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों व विकास खंड अधिकारियों को आदेशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र में चल रहे बाल देखरेख संस्थाओं का दौरा करें व उसमें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत बच्चों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेसाथ ही विकास खंड भाटियात में नए बाल देखभाल संस्थान को खोलने के लिए विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिएl उन्होंने एसडीएम भाटियात को आदर्श ग्राम सुख आश्रय परिसर के लिए भूमि चयनित करने के आदेश दिएl
उपायुक्त चंबा ने जिला के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जिले में अनाथ, छोड़े व त्यागे हुए बच्चों, ट्रांसजेंडर व एकल नारियों की पहचान ग्राम पंचायतों के माध्यम से करके 15 दिनों के भीतर उन्हें जिला स्तर पर रिपोर्ट जमा करवाने के आदेश दिएl मुकेश रेपसवाल ने सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और मिशन वात्सल्य योजना का  प्रचार-प्रसार को लेकर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी  मैहला,  ज़िला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर  , ज़िला  कार्यक्रम अधिकारी (योजना) जीवन कुमार, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) राकेश कुमार,  सांख्यकी सहायक लेख राज , बाल संरक्षक अधिकारी (संस्थागत) अजय कुमार ,बाल संरक्षण अधिकारी (गैर संरक्षण संस्थागत) रिकू शर्मा , बिधिक एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा के अतिरिक्त जिला के विभिन्न उपमंडलों के उपमंडलाधिकारी (ना) वर्चुअली उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Back to Top

Ad Blocker Detected!

Refresh

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.

Close