हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गौतम
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जे शाइन ज्वैलर्स की 9वीं वर्क एनिवर्सरी आयोजित की गई। जे शाइन ज्वैलर्स की सी एम डी मंजूबाला ने बताया कि इस मौके पर सुखमणि साहिब पाठ के साथ गुरु का लंगर भी लगाया गया। उन्होंने समस्त शुभचिंतकों का सुखमणि साहिब पाठ में आने पर आभार व्यक्त किया है।
इस मौके पर फ़्रीडम ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा रोजी सैनी, वाइस प्रेसिडेंट ऊषा गौतम,सोनिया, निधि, मीरा देवी, कविता गौतम,गुरनाम सिंह,गुरचरण, संतोष, दिनेश कुमार,आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम मौजूद रहे।
