हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का 11 अक्टूबर को आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता 11अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक होगी। कार्यक्रम का चौधरी किरनेश जंग द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।
उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव ठाकुर उपस्थित रहेंगे। इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगे।
