हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

संकल्प हब के 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के 9वें दिन एक महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लैंगिक समानता, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं की सुरक्षा, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और मातृत्व संबंधित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना था। जेंडर स्पेशलिस्ट श्रुचि देवी का वक्तव्य: “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न और “संकल्प हब” की भूमिका पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया। PMMVY की DEO प्रियंका अग्रवाल की जानकारी वन स्टॉप सेंटर” और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के क्रियान्वयन एवं लाभों पर विस्तृत जानकारी दी। लीगल एडवाइजर संजीव कुमार का मार्गदर्शन:* घरेलू हिंसा अधिनियम कानून पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की भूमिका डायरेक्टर डॉक्टर अनुराग गुप्ता और अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने संस्था के बारे में उपस्थित लोगों को अवगत कराया। आशा वर्कर श्यामा देवी की जानकारी खून की कमी (एनीमिया) जैसे गंभीर विषयों पर उपयोगी जानकारियां साझा की। यह जागरूकता शिविर समाज में महिलाओं और किशोरियों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ और समान अवसरों वाले वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में 102 प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।