हिमवंती मीडिया/हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार और क्रैक एकेडमी मिलकर 9 अक्टूबर को राज्यव्यापी छात्रवृत्ति परीक्षा ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम का दूसरा चरण आयोजित कर रहे हैं। यह परीक्षा राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में होगी, जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला और महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, बद्दी जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान शामिल हैं। राज्य के प्रतिभाशाली और योग्य छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त या रियायती कोचिंग देना।

यूपीएससी, एसएससी, डिफेंस, ज्यूडिशियरी, जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र से 100 छात्रों को 100% मुफ्त कोचिंग दी जाएगी, जबकि अन्य योग्य छात्रों को 75% और 50% की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। सरकारी या सहायता प्राप्त कॉलेज में पढ़ रहे छात्र। परिवार की सालाना आय ₹12 लाख से कम होनी चाहिए। क्रैक एकेडमी के सीईओ और संस्थापक नीरज कंसल ने कहा कि इस पहल का मकसद हिमाचल के युवाओं की प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और यह सुनिश्चित करना है कि किसी छात्र की सफलता उसके टैलेंट से तय हो, न कि उसके भूगोल या आर्थिक स्थिति है।