हिमवंती मीडिया/शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की एक तदर्थ कमेटी का गठन किया गया है, जिसका उद्देश्य संगठन को सुदृढ़ करना और कर्मचारियों की जायज मांगों एवं समस्याओं को सक्षम मंच पर उठाना है। लेखराज को सर्व सहमति से अध्यक्ष चुना गया है। नव नियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में अधीक्षक वर्ग 2 के लगभग 30 पदों को वरिष्ठ सहायकों से पदोन्नति कर जल्दी से जल्दी भरने के लिए हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तथा लोक निर्माण विभाग प्रमुख अभियंता को ज्ञापन दिया गया है।

जल्दी ही मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार सुखविंदर सिंह से भी इस बारे में भेंट की जाएगी। कमेटी में विजय कुमार (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जिला चंबा), प्रताप सिंह ठाकुर (महासचिव, जिला शिमला), रामचंद्र कपूर (उपाध्यक्ष, जिला सिरमौर), तरुण परमार (अतिरिक्त महासचिव, जिला सिरमौर), आशा किमटा (उपाध्यक्ष, जिला शिमला), नारायण सिंह चौहान (उपाध्यक्ष, जिला सोलन), श्याम स्वरूप (उपाध्यक्ष, जिला कांगड़ा), लेखराज ठाकुर (कोषाध्यक्ष, जिला मंडी), नरेश कुमार (संगठन सचिव, जिला बिलासपुर), ललित ठाकुर (संगठन सचिव, जिला किन्नौर), रजनीश ठाकुर (संगठन सचिव), लेखराज (कार्यालय सचिव, जिला शिमला), प्रेमचंद (कार्यालय सचिव, जिला उन्ना), विजय कुमार (प्रेस सचिव, जिला शिमला) आदि पदाधिकारी चुने गए हैं।