हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गौतम)
सस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर (राष्ट्रीय स्वयंसेवक)संघ कार्यालय नालागढ़ में राष्ट्रीय ध्वजारोहण-किया गया। कार्यालय में यह पर्व बड़े ही उत्साह व देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कार्यवाह श्रवण कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद मधुर स्वर में राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर जिला प्रचारक सौरभ रपटा ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है और विकास में सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
