हिमवंती मीडिया/सिरमौर
जिला सिरमौर पुलिस इन दिनों ग्राउंड जीरो पर उतरकर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। और पुलिस का ये मानना है कि अप्रैल माह में शराब पीकर वाहन चलाने से कई हादसे हुए। यानी सड़क दुर्घटनाओं का एक मुख्य कारण शराब पी कर वाहन चलाना है। पुलिस ने इसके रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है।
पुलिस की ओर से जगह जगह नाकाबंदी की जा रही है। ओर चेकिंग हो रही है। परिणामस्वरूप, धारा 185 एमवी एक्ट (शराब पीकर वाहन चलाना) के तहत 162 चालान किए गए और 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं , एसपी सिरमौर ने लोगों से अपील की कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और सुरक्षित रहें।
