हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
उत्तर प्रदेशीय कल्याण समिति, पांवटा साहिब के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता के नेतृत्व में पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल से उनके कार्यालय में भेंट कर श्री देईजी साहिबा प्राचीन श्रीराम मंदिर के विकास एवं संरक्षण को लेकर ज्ञापन सौंपा प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार और ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण के लिए अस्थाई शेड निर्माण, मंदिर के शिखर पर स्थाई लाइटिंग व्यवस्था, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पांवटा साहिब बस स्टैंड पर मंदिर का सूचना बोर्ड लगाने तथा मंदिर में बनी कांगड़ा शैली की प्राचीन पेंटिंग के विशेषज्ञों द्वारा संरक्षण की मांग रखी। एसडीएम द्विज गोयल ने समिति की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सभी बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता के साथ सर्वशक्ति भटनागर, राजेश शर्मा, नत्थीमल वर्मा, अतुल रस्तौगी, देवेंद्र कुमार चौबे, पहल सिंह उपाध्याय, रणबीर सिंह उपाध्याय, राजकिशोर त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
