हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय मानपुर देवड़ा में जिला स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 27 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन टूर्नामेंट कमिश्नर प्रभारी विवेक पाल, नीरज महेश्वरी, संजीव कुमार, राजीव शर्मा, मनमोहन और जस्सविंदर ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय GSSS KANGER DHARYAR,GSSS BANKALA,GSSS BATAMANDI, GSSS SHIVPU GSSS RAMPUR BARAPUR,GSSS BIKRAM BAAG, GSSS AMBOYA,GSSS KHODRI MAJRI GSSS MAJRA,GSSS DHAUN,GSSS PURUWALA GSSS BHAROG BANERI,GSSS SURL, GSSS SATAUN, GSSS JAMNIWALA THE ROSE ORCHIED WORLD SCHOOL CAREER ACADEMY NAHAN THE SCHOLAR’S HOME PAONTA SAHIB BIBI JEET KAUR SCHOOL PAONTA SAHIB BKD PAONTA SAHIB AKAL ACADEMY BARU SAHIB DIVINE WISDOM SCHOOL VIDHYAPEETH SCHOOL निर्णायक समिति के सदस्य नरेंद्र नेगी और मनीष टंडन ने मैचों का संचालन किया। एसएमसी अध्यक्ष विक्रम तोमर और सदस्य हरविंदर सैनी और राजेंद्र भी उपस्थित रहे।
