हिमवंती मीडिया/शिमला
विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय डिग्री कॉलेज चायल कोटी के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली डिग्री कॉलेज से आरंभ होकर कोटी बाजार से होती हुई वापिस कॉलेज परिसर मेें संपन हुई। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों ने लाल रिब्बन पहनकर, पोस्टरों के माध्यम से एडस बारे जागरूकता का संदेश दिया। रैली के दौरान कोटी बाजार में उपस्थित लोगों को कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अदिति ने एच.आईवी एड्स से जुड़ी प्रमुख बातों बारे लोगों को जानकारी दी।
अदिति ने एच.आई.वी.एड्स के संक्रमण फैलने के कारणों व इसके उपचार एवं समाज में उनके प्रति रवैए से लेकर सरकार द्वारा दी जानी वाली सुविधाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने लोगों से हिमाचल एवं भारत को एड्स मुक्त बनाने के लिए सहयोग की अपील की। रैली में महाविद्यालय की नोडल ऑफिसर डॉ. बॉबिजा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियानों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
