हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
रोटरी पांवटा साहिब और तिरुपति ग्रुप ने सिविल हॉस्पिटल पांवटा साहिब में टीबी मरीजों के लिए प्रोटीन पाउडर का एक कंसाइनमेंट समर्पित किया। इस अवसर पर रोटरी पांवटा साहिब के प्रधान अंशुल गोयल और रोटरी सदस्यों ने तिरुपति ग्रुप के मनजीत और अमित अग्रवाल के साथ मिलकर प्रोटीन पाउडर डॉ. केएल भगत और डॉ. एवी राघव व उनकी टीम को सौंपा।
डॉक्टर्स ने रोटरी पांवटा और तिरुपति ग्रुप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा पिछले कई वर्षों से किए जा रहे इस नेक काम से टीबी के मरीजों में काफी सुधार आया है। प्रोटीन पाउडर का यह कंसाइनमेंट टीबी मरीजों को स्वस्थ बनाने में मदद करेगा और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा। इस अवसर पर मौजूद गणमान्य व्यक्ति रोटरी पांवटा साहिब के प्रधान अंशुल गोयल, सचिव शांति स्वरूप गुप्ता,सदस्य राहुल गर्ग, अभिनव बंसल, प्रशांत आर्य, राकेश गर्ग और अभय शर्मा आदि मौजूद रहे।
