हिमवंती मीडिया पांवटा साहिब/(प्रीति चौहान)
सोमवार को रोटरी क्लब पांवटा साहिब की ओर से नेशन बिल्डर अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 15 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग में अनुकरणीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रोटरी क्लब ने अध्यापकों को सम्मानित किया।इस दौरान रोटरी क्लब के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।
रोटरी क्लब की ओर से जगदीश चौहान प्राचार्य श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब, डॉ. ऊषा शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर संस्कृत श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब,नरेंद्र नेगी प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबोया, विजय राघव प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरूवाला, पूनम खंतवाल प्रवक्ता केमिस्ट्री पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा, जीवन प्रकाश जोशी मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय बहराल, मीनाक्षी शर्मा प्रवक्ता बायोलॉजी पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब, संदीप गुप्ता प्रवक्ता वोकेशनल एजुकेशन बीआरसीसी पांवटा ब्लॉक, पंकज शर्मा प्रवक्ता अंग्रेजी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुगलावाला करतारपुर, नरेश दुआ प्रवक्ता कॉमर्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहालगढ़, राकेश कुमार सीएचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला बहराल, इंद्रजीत सिंह एचटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर घाट, गुरमीत सिंह एलटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगानी, मनीष टंडन DPE राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा, धर्मेंद्र चौधरी PET शाहिद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अध्यापकों और रोटरी क्लब के सदस्यों ने सामाजिक कुरीतियों को कैसे कम किया जाए इस पर भी चर्चा की। साथ ही समाज से नशा कैसे खत्म किया जाए इस पर भी गहन चर्चा हुई। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंशुल गोयल, उपाध्यक्ष राखी डेंग, कोषाध्यक्ष किशोर आनंद महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता, एनपीएस सहोता, एनपीएस नारंग, अजय शर्मा, रिपु दमन, गुरप्रीत सिंह, राकेश रहल, सुमेश वर्मा, अरविंद मारवाह, चारुल गोयल, कविता गर्ग, गुरमीत कौर नारंग आदि मौजूद रहे।
