हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

बीबी जीत कौर स्कूल शमशेर पांवटा साहिब के खिलाड़ियों ने अंडर-19 बॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारंग में हुआ था।

रेहान ने 97 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विवेक ने 70 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। राज सिंह ने चेस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया। बीबी जीत कौर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शमशेरपुर में साहिब के तीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अंडर-19 बॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो सुंदरनगर मंडी में आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और वकील पदम सिंह ने इस उपलब्धि पर विद्यालय के आईपी रजत शर्मा, पीईईटी अनिल शर्मा, सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ छात्रों और प्रतिभाओं को बधाई दी है।