हिमवंती मीडिया/राजपुर

पूर्व सैनिक संगठन आंजभोज की त्रैमासिक बैठक का आयोजन राजपुर में संगठन के अध्यक्ष श्याम लाल तोमर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन की अब तक की आय-व्यय की विस्तृत समीक्षा की गई तथा किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी समय के लिए संगठन की कार्ययोजना (रूपरेखा) भी तैयार की गई, ताकि पूर्व सैनिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष श्याम लाल तोमर उपाध्यक्ष: मामराज चौहान (थुंडू) सचिव: मोहन सिंह चौहान (थुंडू) सह सचिव: शूरवीर पुंडीर, सोहन तोमर
कोषाध्यक्ष: केदार सिंह चौहान मीडिया प्रभारी: सुभाष चौहान (थुंडू), सिया राम शर्मा सलाहकार: सुंदर लाल शर्मा, महेंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा, नेत्र सिंह चौहान (थुंडू) इसके अलावा ज्ञान सिंह चौहान (थुंडू), सुभाष तोमर, ज्ञान सिंह तोमर, दिनेश चौहान (थुंडू), विजय तोमर, सोहन सिंह, सुरेश कुमार देवी, काकाराम, श्याम सिंह पंडित, कुंदन सिंह चौहान, तिलक राज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों “जय हिंद, जय भारत” के साथ किया गया।