हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

पूर्व विधायक पांवटा साहिब चौधरी किरनेश जंग ने मानपुर देवड़ा में अंडर 14 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके स्वागत के लिए स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की ओर भी ध्यान देना चाहिए। खेलने से शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है।

युवा नशे से बचें और खेलों में भाग लें। जिला शिक्षा उप निदेशक राजीव ठाकुर कृष्ण कुमार पूर्व प्रधान मानपुर देवड़ा स्थानीय स्कूल प्रधानाचार्य अनिल नागवाल वीर सिंह ठाकुर इंचार्ज टूर्नामेंट अजय शर्मा,विक्रम तोमर, प्रदीप चौहान,राकेश चौधरी, तोहिद अली, शाकिर अली, हरविंदर सिंह, संगीता पाल, इरफान अली, इंतजार अली, इकबाल खान आदि लोग मौजूद रहे।