हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
महाराजा अग्रसेन सभा पांवटा साहिब की एक महत्वपूर्ण बैठक आज AVN Resort बाटामंडी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता वेद प्रकाश जिंदल ने की। मंडल में नवल किशोर एवं अरविंद गोयल की गरिमामयी उपस्थिति विशेष रूप से रही। इस बैठक में 70 से अधिक सदस्यों की सहभागिता रही, जिसमें संगठन के विकास एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विचार-विमर्श के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अशोक गोयल (पांवटा साहिब के जाने-माने उद्योगपति, तिरुपति के JMD एवं CEO) को महाराजा अग्रसेन सभा पांवटा साहिब का कार्यभार सौंपा गया। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक गोयल के कुशल नेतृत्व में संस्था समाज सेवा, एकता और विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा संस्था को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने का संकल्प लिया।
