हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(भंगानी)

नवयुवक मंडल “एकता की जंग” द्वारा ओपन वॉलीबॉल कप का आयोजन 7 अक्टूबर को भंगानी साहिब के ग्रीन वैली ग्राउंड में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पिछले आठ वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और इस बार इसका नौवां संस्करण है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना और उन्हें खेलों की ओर प्रोत्साहित करना है। 7 अक्टूबर, भंगानी साहिब के ग्रीन वैली ग्राउंड  किसी भी राज्य की टीमें भाग ले सकती हैं।

टीम को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना है। नवयुवक मंडल “एकता की जंग” द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।