हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

डिफेंस कॉलोनी बेहड़ेवाला, पांवटा साहिब में 11 और 12 अक्टूबर को पांचवी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का भारतीय जनता के युवा मोर्चा पांवटा साहिब के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर चरणजीत सिंह चौधरी ने बताया कि खेल मानव जीवन का अहम हिस्सा है, जो स्वास्थ्य, मानसिक विकास, टीम वर्क, आत्मविश्वास और अनुशासन सिखाता है।

उन्होंने बताया कि युवा नशे से दूर रहें और किसी न किसी खेल में विशेषता हासिल करें। पूजा-पाठ, पुस्तकालय और खेल सफलता का मंत्र हैं ओर 40 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। आयोजकों को 11,000 रुपये की राशि दी गई।डिफेंस कॉलोनी के विकास के मुद्दों को विधायक सुखराम चौधरी के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे, जैसे कि सड़क, पीने के पानी और स्ट्रीट लाइट। युवा मोर्चा के महामंत्री तरनजीत सिंह गिल,सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष संयम गुप्ता,अविनाश झाबा, हितेंद्र चौधरी,डिफेंस कॉलोनी के सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।