हिमवंती मीडिया/शिमला

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में प्रधानाचार्य महेश शर्मा की अध्यक्षता में अभिभावकों की आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी )का गठन किया गया। आमसभा में सर्वसम्मति से पवन कुमार शर्मा को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और ज्योति ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त रीनाशर्मा, वनिता, मीना राणा, रीना, दीक्षा, उषा शर्मा, प्रियंका,अजय कश्यप, हिमांशु, राकेश, रूपेश्वर, सुरेंद्र, राकेश को सदस्य बनाया गया।

जबकि स्थानीय पंचायत के प्रधान रामलाल को स्थानीय प्राधिकरण सदस्य, आशा वर्कर अंजना देवी सदस्य तथा प्रधानाचार्य सदस्य सचिव होंगे। महेश शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन सरकारी निर्देशों के अनुसार लोकतांत्रिक, पारदर्शी व समावेशी ढंग से किया गया । इस आमसभा में पहली कक्षा से 12वीं में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अभिभावकों, शिक्षकों, और स्थानीय लोगों ने भाग लिया नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने विद्यालय में स्वच्छ, सुरक्षित, नैतिक, नशा मुक्त वातावरण बनाने के साथ-साथ अन्य स्कूल गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया।