हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला की छात्राओं ने जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया है। विद्यालय की कृतिका ने चेस प्रतियोगिता में पांचों राउंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। इसके अलावा, अमृता ने कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर जगह बनाई है।

कृतिका ने पांचों राउंड में प्रथम स्थान अर्जित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। अमृता का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की टीम मैनेजर प्रवक्ता शालिनी ठाकुर भी लड़कियों के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रहेंगी। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रीति तंवर ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की
