हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

किड्स पैराडाइज स्कूल में दशहरा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दिन बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत आदि की वेशभूषा में तैयार होकर कार्यक्रम में भाग लिया। बच्चों ने राम के भजनों पर नृत्य किया और “जय श्री राम” का उच्चारण किया।

कार्यक्रम के अंत में रावण का दहन किया गया, जिसे राम, सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले बच्चों ने किया।  सभी बच्चों ने राम के भजनों पर नृत्य किया और “जय श्री राम” का उच्चारण किया। कार्यक्रम के अंत में रावण का दहन किया गया। कार्यक्रम का समापन बच्चों में लड्डू वितरित कर किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को दशहरा के महत्व और बुराई पर अच्छाई की जीत के बारे में जानकारी दी गई।