हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइज स्कूल में गणेश चतुर्थी का उत्सव बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्कूल में गणेश जी का दरबार सजाया गया। स्कूल के सभी बच्चे पारंपरिक परिधान पहन कर स्कूल परिसर में पहुंचे लड़के कुर्ते पजामा और लड़कियां लहंगे पहन कर आई थी। सभी बच्चों ने गणेश उत्सव पर नृत्य किया। स्कूल की डायरेक्टर चारुल गोयल ने बच्चों को गणेश उत्सव की महत्वता के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें बुद्धि, समृद्धि और बाधाओं को दूर करने वाला देवता माना जाता है। इस त्योहार पर, लोग भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना करते हैं और नौ दिनों तक उनकी पूजा करते हैं। यह त्योहार न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह एकता, संस्कृति और पर्यावरण जागरूकता का उत्सव भी है। स्कूल में सभी बच्चे और टीचर्स ने गणेश जी की पूजा अर्चना की और केले का प्रसाद चढ़ाया। अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया और गणेश जी से मंगल कामना की।
