हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

एचपीवी वैक्सीन और बीमारियों पर जागरूकता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन और विभिन्न प्रकार की बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। क्लब सदस्यों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक है और महिलाओं के लिए समय पर टीकाकरण क्यों आवश्यक है।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एचपीवी वैक्सीन और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में जागरूक करना था। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक रोचक क्विज कार्यक्रम में भाग लिया और स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर अपनी जानकारी प्रदर्शित की। इस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था।