हिमवंती मीडिया/शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए आढ़ती एसोसिएशन, सोलन ने 16,62,996 के चेक भेंट किए।
एपी.एमसी सोलन ने 11 लाख, प्रिंसिपल मार्केट सोलन ने 2,20,996 रुपए, एप्पल मार्केट सोलन ने 1,00,000 रुपए, टर्मिनल मार्केट यार्ड परवाणू ने 2,00,000 रुपए, सब मार्केट यार्ड वाकनाघाट तथा सब मार्केट यार्ड धर्मपुर ने 21,000-21,000 रुपए के चेक मुख्यमंत्री को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी, एपी.एमसी के अध्यक्ष रोशन ठाकुर सहित एपी.एमसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
