हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के लिए यह एक गर्व का क्षण था जब जय परशुराम संस्थान के डायरेक्टर शम्मी शर्मा को अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शम्मी शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक सेवा के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
शम्मी शर्मा द्वारा वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे समर्पित प्रयास, युवाओं को मार्गदर्शन और समाज के लिए की जा रही सेवा को देखते हुए यह सम्मान दिया गया है। इस उपलब्धि से न केवल पांवटा साहिब बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी है। स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने शम्मी शर्मा को इस सम्मान के लिए बधाई दी है और इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।
