हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
विश्विद्यालय पब्लिक स्कूल माजरा में नवरात्रि और दशहरे का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। साथ ही गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर छात्रों द्वारा विभिन्न संविधान सभाओं का आयोजन किया गया। जिया ने नवरात्रि के महत्व और देवी दुर्गा की पूजा के बारे में बताया। सिया ने बुराई पर विजय के प्रतीक के रूप में दशहरे का महत्व बताया।

एल.के.जी. बच्चों ने “गांधी जी के तीन बंदर” कविता एक्शन के साथ सुना। कक्षा नवमी के विद्यार्थियों ने शास्त्री जी के जीवन पर आलेख लिखे। क्लास के छात्रों ने गांधी जयंती पर निबंध लिखा। छात्रों ने गांधी जी की लाठी, चश्मा और चरखा के पोस्टर और चित्र बनाए। विद्यालय उत्सव की निर्देशिका पूनम गोयल और विद्यालया आशु शर्मा ने सभी को इनों की शुभकामनाएँ दी।
