हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के माजरा में स्थित हिल व्यू पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी मेहनत, लगन एवं अनुशासन का उत्कृष्ट परिचय दिया। उत्तीर्ण विद्यार्थियों में विनय ने 88%, अंकिता ने 86%, सानिया ने 82%, सिमरन ने 81%, आशमा ने 74%, दिव्यांशु ने 72%, नैतिक अग्रवाल ने 70%, पुष्पेंद्र ने 69%, तनीष ने 67%, निशांत ने 66% तथा मोहम्मद उस्मान ने 62% अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका पूनम गोयल, अकादमिक निदेशक अजय शर्मा, प्रधानाचार्या आशु शर्मा एवं समस्त अध्यापक वर्ग ने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। निदेशिका पूनम गोयल ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास की शिक्षा देने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।
