हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
हिल व्यू पब्लिक स्कूल, माजरा में स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कहीं गतिविधियों का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने सुंदर पोस्टर एवं तिरंगे तैयार कर देशभक्ति की भावना प्रकट की। वहीं जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी सजाई झूला, बांसुरी , मोर पंख, मुकुट एवं पोस्टर निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी, ने राधा-कृष्ण का किरदार निभाया। कार्यक्रम का मंच संचालन कक्षा छठवीं की छात्राओं सना और प्रियांशी ने किया। कक्षा चौथी की छात्राए अलीना और प्राची ने ‘देश रंगीला’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा पांचवीं की छात्राओं ने शिक्षिका रीता शर्मा के की अध्यक्षता में देशभक्ति गीत “हम लोगों को समझ सको तो पर नृत्य किया।
कक्षा छठवीं के छात्राओं अनन्या ने हिंदी में एवं हिमांशी ने अंग्रेजी में स्वतंत्रता दिवस पर प्रभावशाली भाषण देकर पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन कर रही छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों का ध्यान किया और उनके ज्ञान की परीक्षा भी ली। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर शिक्षिका रमा मिश्रा के निर्देशन में कक्षा सातवीं एवं आठवीं की छात्राओं ने ‘वह कृष्णा है’ गीत पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की निर्देशिका पूनम गोयल ने पूरे कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा की और उन्हें इसी उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
