हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

 

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें सदस्य राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से संबंधित विभिन्न अंतर्राज्यीय मामलों के समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के.के. पंत ने की। उन्होंने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् के सहयोगी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर तथा केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के प्रतिनिधियों का बैठक में शामिल होने पर स्वागत किया।मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् से जुड़े राज्यों के समक्ष अनेक समान चुनौतियां एवं अवसर हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर समन्वय, अनुभवों के आदान-प्रदान तथा जल संसाधनों में साझेदारी, साइबर अपराध और शहरी आवास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परस्पर सहयोग के माध्यम से सभी राज्य अपने साझा उद्देेश्यों को प्रभावी ढंग से प्राप्त कर सकते हैं। लालटिंकुमा फ्रैंकलिन, केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्राज्यीय परिषद् सचिवालय (आईएससीएस) के सचिव आशीष श्रीवास्तव, सलाहकार एवं अतिरिक्त सचिव मनीष भारद्वाज तथा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार उपस्थित रहे। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों सहित वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।