हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन जिला सिरमौर की मासिक बैठक पुलिस लाइन 6th IRBn धौला कुआं में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश चंद चौधरी ने की, जिसमें 32 सदस्यों ने भाग लिया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार सभी लाभांश, डीए किश्त और एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। मेडिकल बिलों की अदायगी में तेजी लाई जाए और लंबित बिलों का भुगतान किया जाए।

सरकार द्वारा मांगों को पूरा न करने पर 17 अक्टूबर 2025 को जिला स्तर पर सभी विभागों की संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया है। संगठन के सभी सदस्यों से आह्वान किया गया है कि वे धरना-प्रदर्शन में भाग लें और सरकार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए चेताएं। इससे पहले भी संगठन ने सरकार से मांग की है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन और अन्य लाभ दिए जाएं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
