हिमवंती मीडिया/ददाहू
हिमाचल प्रदेश के निर्माता एवं प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाई.एस. परमार की जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के पदाधिकारियों तथा डॉ. वाई.एस. परमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू के स्टाफ द्वारा उन्हें विनम्र भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. वाई.एस. परमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. परमार ने हिमाचल प्रदेश के विकास, सामाजिक उत्थान और जनकल्याण के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए हिमाचल वासी हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सिरमौर कला संगम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र गोयल, उपाध्यक्ष इंद्र प्रकाश गोयल, सचिव सत्यदेव सैनी, संगम सदस्य कल्याण सिंह एवं गौरव गर्ग उपस्थित रहे।वहीं, डॉ. वाई.एस. परमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ददाहू के प्रधानाचार्य राजकुमार, कार्यालय अधीक्षक हुनर सिंह, जगदीश सैनी सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
