हिमवंती मीडिया/नाहन
नाहन में स्पेक्ट्रम ऑफ आर्ट सांस्कृतिक संस्था द्वारा भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से काव्य किरीट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता महिला साहित्यकार शबनम शर्मा ने की। जबकि, नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रोफेसर अमर सिंह चौहान विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले संस्था की अध्यक्ष डॉक्टर शबाना सैय्यद व सचिव कुमारी नेहा ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर सेनवाला से आए प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार चिरआनंद को काव्य किरीट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर चिरआनंद ने नाहन शहर पर रचित अपनी प्रसिद्ध कविता “नाहन कल आज और कल” का भी पाठ किया। इस अवसर पर कई लोग शामिल हुए।