हिमवंती मीडिया/नाहन
जिला में चल रहे आपदा न्यूनीकरण विशेष जागरूकता अभियान के अन्तर्गत उप मंडल संगडाह के रजाना व संगडाह, लुधियाना व लाना पालर, पांवटा साहिब के रा.उ.पा. बांगरन व सिरमौरी ताल में लोगों को आपदा से संबंधित तैयारियों व सुरक्षा उपायों तथा सुरक्षित भवन निर्माण को लेकर जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग से अनुमोदित कलाकारों ने गीत व नाटक के माध्यम से बताया कि हमें भूकंप रोधी भवन निर्माण करना चाहिए, भवन निर्माण करने से पूर्व निर्माण स्थल व निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की पूर्ण जांच कर लें तथा कुशल कारीगर से ही मकान निर्माण करवाएं।

उन्होंने बताया कि आपदा को टाला नहीं जा सकता लेकिन इसे कम किया जा सकता है। यदि हम समय रहते किसी भी प्रकार की आपदा के लिए जागरूक रहें तथा आवश्यक तैयारी कर लें तो आपदा के दौरान जानमाल के नुकसान से बचा जा सकता है।
