हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पावटा साहिब के देवी जी साहिबा मंदिर से आज सीएल एफ की महिलाओं द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रैली निकाली गई। जिसमें कई महिलाओं ने भाग लिया। इस रैली में महिलाओं ने जोर-जोर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे भी लगाए।
इस अवसर पर महिलाओं ने शपथ भी ली। इस दौरान विकास खंड पांवटा साहिब से बबीता शर्मा एन आर एलएम स्टाफ सीएल एफ की प्रधान, सचिव और कई महिलाएं मौजूद रही।