हिमवंती मीडिया/बद्दी(स्वस्तिक गौतम)
सरसा ब्रिज के भूकंप के कारण ढहने संबंधी घटनाक्रम व बचाव का मॉकड्रिल नालागढ़ में आयोजित किया गया। एस डी एम नरेन्द्र अहलूवालिया ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होने पर स्टेजिंग एरिया में कैसे पहुंचे, एम्बुलेंस भी मौके के लिए रवाना करना, एन डी आर एफ टीम द्वारा रिपोर्ट, टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर राहत एवं बचाव कार्यों हेतु हाइड्रा क्रेन की मदद से मलबा हटाने के लिए व्यवस्था करना,108 एम्बुलेंस सेवा घटनास्थल के लिए रवाना कर लोक निर्माण विभाग का टिपर, आवश्यक सहायकों सहित घटनास्थल पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त मेडिकल एवं पैरामेडिकल , मेडिकल नोडल अधिकारी को आवश्यक मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए अवस्थी नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं को स्वयंसेवकों के रूप में घटनास्थल पर सहायता एवं राहत कार्यों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि नदी पुल के साथ गुरुद्वारा में रिलीफ कैंप में राहत कार्य हेतु पूर्ण मॉकड्रिल को संपन्न करवाया गया।
