हिमवंती मीडिया/संगड़ाह

संगड़ाह-पालर रोड पर एक पिक-अप वाहन पलटने से 2 लोगों को हल्की चोटें आईं। यह घटना मंगलवार शाम को संगड़ाह-पालर-राजगढ़ मार्ग पर गांव डुंगी के समीप हुई। पिकअप वाहन में चालक और एक महिला सवार थे, जिन्हें संगड़ाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, लेकिन गनीमत रही कि यह गहरी खाई में नहीं गिरा।

जानकारी मुताबिक चालक के बाजू में मामूली चोट आई, जिसे टांके लगाने के बाद घर भेज दिया गया। महिला को भी हल्की चोटें आईं और वह संगड़ाह अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही हैं।