हिमवंती मीडिया/रेणुका जी
श्री रेणुका जी तीर्थ में जयेष्ठ संक्रांति के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा विधि-विधान के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। धार्मिक माहौल में आयोजित इस पुण्य अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बोर्ड सदस्य इंद्र प्रकाश गोयल ने बतौर मुख्य याज्ञिक हवन यज्ञ में भाग लिया।
उनके साथ श्री अशोक अग्रवाल, सदस्य श्री रेणुका जी विकास बोर्ड, मुख्य पुजारी मंदिर श्री रमेश कपिल तथा पंडित श्री रवि दत्त भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बोर्ड कर्मचारी श्री माता राम, वीरेंद्र सिंह, तारा चंद, राजेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, रोशन लाल सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। पूरे धार्मिक आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा समय-समय पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
