हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)

जिला सिरमौर के नाम एक ओर उपलब्धि जुड़ गई है। पांवटा साहिब की रहने वाली 24 वर्षीय विशाली निराला ने UGC NET (JRF) क्वालीफाई किया है। यही नहीं उनका ऑल इंडिया कॉमर्स विषय में 5th रैंक आया है। NTA ने बीती रात परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिसमें विशाली निराला ने वाणिज्य विषय में पूरे भारत में 5वा स्थान हासिल किया है। बता दें कि वैशाली निराला ने कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पावटा साहिब से की है उसके बाद श्री गुरु गोविंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब से उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। तत्पश्चात विशाली निराला ने बीकेडी कॉलेज पांवटा साहिब से b.Ed किया और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से स्नातकोतर किया। पिछले लगभग 1 साल से वैशाली निराला इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रही थी। दिसंबर माह में उन्होंने पहले अटेम्प्ट दिया। जिसमें यूजीसी नेट में एक नंबर से पीछे रही। तत्पश्चात उन्होंने हिम्मत नहीं हारी लगातार मेहनत और लगन से पढ़ाई करती रही और जून माह में हुए परीक्षा परिणाम में उन्होंने ऑल इंडिया पांचवा रैंक हासिल किया है।

विशाली की माता नीलम निराला गृहणी है और उनके पति यानी विशाली निराला के पिता लोक संपर्क विभाग में जेई थे मगर 2013 में एक सड़क हादसे में उनकी मृत्यु हो गई थी। विशाली की एक ओर बहन है जिसका नाम वांशिक निराला है जोकि दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हैं और वे खेल के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। वंशिका हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल टीम की भी कैप्टन रही है। इसके साथ ही विशाली के बड़े भाई विक्रांत निराला ने शिमला कुफरी से IHM किया है और वर्तमान समय में दिल्ली में HM के स्टुडेंट्स को पढ़ाते हैं। इस बारे में विशाली निराला ने बताया कि उनके लिए बेहद गौरवमई पल है। उन्होंने घर में रहकर ख़ुद पढ़ाई कर मेहनत की। और उन्हें भरोसा था कि एक् दिन ज़रूर वे जीवन में कुछ बड़ा करेगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना था कि कुछ बड़ा करें ताकि समाज में एक प्रेरणा स्रोत बनें। उन्होंने कहा कि अपने पिता को अक्सर ध्यान में रखती थी उनके सपने को हर दिन जीती थी। उनके लिए बेहद भावुक कर देने वाला भी पल है। उनकी माता नीलम निराला और मौसी विनीता चौहान ने कहा कि उन्होंने कड़ी मेहनत की है कि उनके बच्चे बड़ा मुकाम हासिल करे। इस मोके पर वे भावुक नजर आए।