हिमवंती मीडिया/परवाणू
कविता शांति गौतम परवाणू शहर के व्यवसाई विकास शर्मा को भारत-तिब्बत समन्वय संघ द्वारा हिमाचल प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री बंशी लाल व संगठन के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत-तिब्बत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत करने के लिए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन चीन के कब्जे वाले क्षेत्र में श्री कैलाश मानसरोवर को भारत को वापस दिलाने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा तथा इस विषय पर अभियान भी चलाएगा। राष्ट्रहित और तिब्बत से जुड़े मुद्दों पर संगठन की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। विकास शर्मा की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
